मछलीशहर-जंघई सड़क का निर्माण कार्य राज्यमंत्री व मछलीशहर के विधायक जगदीश सोनकर की पहल पर शुरू हो गया।
सड़क की समस्या और जन प्रतिनिधियों के वादाखिलाफी की खबर अमर उजाला ने सोलह जून को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद राज्यमंत्री सक्रिय हुए और पहली किस्त शासन ने जारी कर दिया था।
पीडब्लूडी के अवर अभियन्ता ओपी प्रसाद का कहना है कि पहली किस्त से मछली शहर से काम शुरु कर दिया गया है। जितना धन आया है उतनी दूरी तक की सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा। शेष काम धन आने के बाद पूरा कराया जाएगा।