फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सूरज कुंड में लगाई डूबकी, पूजन-अर्चन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा क्षेत्र के ऐतिहासिक भादो छठ् मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने प्राचीन सूरज कुंड में श्रद्धा व आस्था की डुबकी लगाई। मेले में भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर चोटहिया जलेबी से लेकर कृषि यंत्रों की खरीदारी हुई।
विज्ञापन




मेले में रविवार को तीन बजे भोर से ही महिलाओं, बूढ़ों, बच्चों व नौजवानों ने सूरज कुंड में स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और कुंड पर स्थापित शिव मंदिर में पूजन-अर्चन किया। सूरजकुंड में चर्म रोगियों व बूढ़े-बच्चे महिलाएं समेत करीब 10 हजार से अधिक लोगों ने स्नान किया। इसके अलावा मेले में किसानों ने कृषि यंत्रों की खरीदारी की। यहां तमाम वाहन, इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट के स्टॉल भी लगाए थे। बच्चों ने भी मेले का लुत्फ उठाया और स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ ही खिलौनों की खरीदारी की। मेले में भारी संख्या में मिठाई की दुकानें, शृंगार प्रसाधन, फल, खेल-खिलौने, गुब्बारे, कृषि यंत्रों की दुकानें सजी थीं। मेले में देवकली पाॅवर हाउस बाजार में निशुल्क प्याऊ व मिष्ठान हट का उद्घाटन सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले ने फीता काटकर किया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष सरायख्वाजा राजनारायण चौरसिया के नेतृत्व में जगह-जगह पुरुष व महिला पुलिस टीमें व पीएसी की तैनाती रही। सुबह 11 बजे से सिद्दीकपुर से जमुहाई, कोइरीडीहा व पूर्वांचल विश्वविद्यालय से होते हुए करंजाकला बाजार, मल्हनी से कोइरीडीहा रूट डायवर्ट कर दिया गया था। छोटे वाहन मेले के अंदर से गुजरते रहे। इसके अलावा बेतरतीब खड़े दर्जनभर वाहनों का पुलिस ने चालान किया।
विज्ञापन


कई महिलाओं के गले से झपटी चेन



मेले में भीड़ के चलते उचक्के भी सक्रिय रहे। आजमगढ के दूबरा से आई सोनम, मछली शहर से कविता सिंह, राधिका देवी के कान की बाली, केसरी देवी के गले से चांदी का चेन उचक्काें ने झपटा। थानाध्यक्ष राजनारायण चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें