मछलीशहर। भाजपा के सदस्यता अभियान पर रविवार को एक निजी अस्पताल के हॉल में लोगो को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की सरकार में देश और प्रदेश में विकास से तस्वीर बदली है। समाज का हर वर्ग भाजपा से जुड़ रहा है। भाजपा के सदस्यता अभियान का उद्देश्य जनता को पार्टी के साथ जोड़ना और हर बूथ पर कम से कम 200 नए सदस्य बनाना है। पार्टी ने जन अपेक्षाओं को पूरा करने का काम किया है। अब जनमानस को भाजपा परिवार से जोड़ने की जिम्मेदारी है। इस दाैरान सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राजेश सिंह, अर्चना शुक्ला, डॉ आरबी चौहान, राम लखन मौर्या, जयानंद चौबे, अनुराग सिन्हा आदि उपस्थित रहे।