फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 1.42 लाख खर्च के बाद भी नहीं दुरुस्त हुआ शौचालय, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के खजुरहट और जुड़उपुर गांव में बने सामुदायिक शौचालय उपयोग के लायक न होने पर नाराज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। पत्र भेजकर आरोप लगाया कि शौचालय उपयोग के लायक भी नहीं हुआ और निर्माण के कुछ वर्ष बाद ही मरम्मत के नाम पर आया धन भी खर्च कर दिया गया। यानी एक लाख 42 हजार रुपये मरम्मत के नाम पर खर्च करने के बाद भी स्थिति जस की तस है। इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

खजुरहट गांव निवासी लक्ष्मी शंकर पटेल, मनोज कुमार गोंड़ ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत खजुरहट (तिवारी का पूरा) में सामुदायिक शौचालय बनाया गया। बनने के कुछ वर्ष बाद ही मरम्मत के लिये 2021 में आवंटित एक लाख 42 हजार 126 रुपये खर्च किया गया, लेकिन मौके पर शौचालय की स्थिति जस की तस बनी हुई है। मौके पर कोई मरम्मत कार्य नहीं किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि कैश बुक का कंप्यूटर से प्रिंट निकालने पर इसकी जानकारी हुई है। यहीं हाल जुड़उपुर सीमा पर सामुदायिक शौचालय की भी है। इस शौचालय के निर्माण के बाद से ही ताला नहीं खुला। अंदर ही अंदर टोटी से लेकर टुल्लू पंप, टंकी, दरवाजा चोरी हो गया। इसकी भी मरम्मत के लिए 96 हजार रुपये 2020 में निकाल लिया गया, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार इन दोनों मामलों की जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें