जौनपुर। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। जिले में कोविशील्ड वैक्सीन खत्म हो गई है। कोवैक्सीन की डोज लगाई जा रही है। कोविशील्ड वैक्सीन के लिए दस हजार डोज की मांग की गई है। एलाटमेंट हो चुका है। 23 अप्रैल तक वैक्सीन जिले में पहुंच जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके सिंह ने बताया कि जिले में वैक्सीनेशन का कार्य पहले की तरह चल रहा है। जिले में कोवैक्सीन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। कोविशील्ड वैक्सीन खत्म हो गई है। जिला प्रशासन ने डिमांड भेज दिया है। वैक्सीन की डोज शुक्रवार को वाराणसी में पहुंचेगी। देर शाम तक जिले में कोविशील्ड वैक्सीन की दस हजार डोज पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव में दोनों वैक्सीन कारगर और सुरक्षित है। अपनी पसंद से हिसाब से कोई भी वैक्सीन लगवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 18 साल की उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगाने की तैयारी चल रही है। शीघ्र ही उनका भी वैक्सीनेशन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पहले चयनित केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने अपील किया कि जो लोग अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाए हैं वह अपने नजदीक के केंद्र पर पहुंच कर टीका जरूर लगवाएं।