फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

501 दीपों से जगमगा गायत्री मंदिर परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर स्टेशन रोड स्थित मां गायत्री शक्ति पीठ दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। बुधवार को देर शाम भक्तों ने 501 दीप जलाकर ज्ञान का संदेश दिया। मां का दरबार दीपों के प्रकाश से जगमगा उठा। शक्ति पीठ के आचार्य गुलाब ने दीप यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दीप का मामूली प्रकाश नहीं है, बल्कि जीवन ज्योति है। पीठ क आचार्य ने कहा कि दीपों का प्रकाश आपस में परस्पर प्रेम भाईचार बनाएं रखने में संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इसके प्रकाश से वातावरण शुद्ध हो जाता है। जीवन में अज्ञानता रूपी सारे अंधकार दूर हो जाते है। दीप मालाएं एक रूपता व एक सूत्र में पिरोने का प्रतीक बनकर हमें जीवन जीने कला सिखाती है। उन्होंने कहा कि आत्म कल्याण के लिए दीपदान करना कल्याणकारी होता है। धनंजय व हेमंत शर्मा ने मां को समर्पित गीत प्रस्तुत कर माहौल को देवी मय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें