फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आज पी लिया हूं जहर, दुआ करो कि मर जाऊं, जाओ रानी खुश रहो

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सीठुपुर गांव के एक युवक ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर सुसाइड का पोस्ट किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घर पहुंचकर उसको पकड़ लिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि सुरेरी थाना क्षेत्र के सीठूपुर गांव निवासी सुधाकर कुमार गौतम (22) एक युवती से प्रेम करता था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं। इससे आहत होने पर युवक ने सोशल मीडिया पर अपने हाथों को जख्मी कर एक पोस्ट डाला था। इसमें उसने अपनी प्रेमिका को संबोधित करते हुए कहा कि... आज पी लिया हूं जहर, दुआ करो कि मर जाऊं, जाओ रानी खुश रहो। यह पोस्ट भले ही युवक की प्रेमिका के संज्ञान में न आया हो लेकिन इससे पुलिस सक्रिय हो गई। मेटा कंपनी से अलर्ट प्राप्त होने के बाद पुलिस मुख्यालय लखनऊ व सोशल मीडिया सेल जौनपुर ने युवक का मोबाइल नंबर व लोकेशन सुरेरी पुलिस को उपलब्ध करा दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने टीम बनाकर युवक की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने सीठुपुर गांव में पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने पोस्ट डालने का कारण प्रेम में विफल होना बताया। पुलिस ने परिवार की मौजूदगी में युवक को भविष्य में इस तरीके की गलती नहीं करने के लिए समझाया और उसे परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें