फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जौनपुर जंक्शन से गुजरेंगी चार ट्रेनें

विज्ञापन
16- जौनपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। एक जून से चुनिंदा ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जौनपुर, जफराबाद, जंघई और शाहगंज जंक्शन से कई ट्रेनें गुजरेंगी। जौनपुर जंक्शन पर चार ट्रेनें रुकेंगी। अन्य स्टेशनों पर ट्रेनों के रुकने का आदेश नहीं मिला है। इससे ऊहापोह की स्थिति है। यात्रियों की जांच व अन्य व्यवस्था जिला प्रशासन संभालेगा। स्टेशन प्रशासन के साथ जीआरपी और आरपीएफ के जवान प्लेटफार्म की व्यवस्था मुस्तैदी से संभालेंगे।
विज्ञापन

लॉक डाउन के चलते 25 मार्च से ही ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया था। इसके बाद से सभी रेलवे स्टेशनों पर सन्नाटा पसर गया था। मई में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की आवाजाही से कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर चहल-पहल बढ़ी थी। अब सामान्य ट्रेनों के परिचालन के निर्देश जारी किए गए हैं। रेलवे की ओर से एक जून से संचालित किए जाने वाले 200 ट्रेनों में से कई जौनपुर जिले के विभिन्न स्टेशनों से होकर भी गुजरेंगी। जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के अधीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि सुहेलदेव एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा और बांद्रा-गाजीपुर ट्रेन यहां से होकर जाएगी। सभी ट्रेन अपने पुराने समय के अनुसार ही चलेंगी। प्लेटफार्म पर यात्रियों के उतरने के बाद उनकी स्क्रीनिंग कराई जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है। उधर, जंघई में एक भी ट्रेन का ठहराव होना है, लेकिन इस ट्रेन के बारे में सूचना देर शाम तक स्टेशन के कर्मचारियों को उपलब्ध नहीं कराई गई थी। जफराबाद और शाहगंज जंक्शन पर भी सूचना न होने के बावजूद अपने स्तर से स्टेशन प्रबंधन तैयारियों में जुटा रहा।
आरक्षण काउंटर पर कैंसिल कराने वालों की भीड़
रेलवे ने ट्रेन चलाने का निर्देश भले ही दे दिया हो, मगर यात्रा करने में लोगों का रुझान कम ही दिख रहा है। बुकिंग काउंटर की स्थिति से यह काफी हद तक साफ हो रहा है। जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन का बुकिंग काउंटर 22 मई से शुरू है। कर्मचारियों के मुताबिक 99 प्रतिशत लोग सिर्फ टिकट कैंसिल कराने ही पहुंच रहे हैं। शनिवार को 134 टिकट पर 360 लोगों ने यात्रा कैंसिल कराई, जिसका 2.34 लाख रुपये वापस किया गया। इसके अलावा 6325 रुपये के टिकट बुक हुए। पहले आमतौर पर दिनों में चार लाख रुपये तक के टिकट बुक होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें