फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी आज रहेंगे हड़ताल पर

Tue, 28 Feb 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर 28 फरवरी को बैंक के अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। सोमवार को यूनियन बैंक जेसीज शाखा के सामने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यूनियन के संयोजक आरपी सिंह ने कहा कि यूनियन तथा कथित बैंकों सुधारों एवं ट्रेड यूनियन अधिकारों अनुचित हस्तक्षेप के साथ स्थायी प्रकृति के बैंकिंग कार्यों की आउट सोर्सिंग का विरोध करती है। हमारी मांग है कि विमुद्रीकरण के दौरान किए गए अतिरिक्त कार्यों का अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उचित क्षतिपूर्ति दी जाए।

उत्पादन राशि की सीमा खत्म हो। अवकाश ग्रहण करने पर देय उत्पादन राशि एवं अवकाश नकदीकरण को पूर्ण रूप से कर मुक्त किया जाए। सभी बैंकों में अधिकारी और कर्मचारी निदेशक नियुक्ति की जाए। आगामी वेतन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। पेंशन में सुधार एवं नई पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर 28 फरवरी को अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर शंभूनाथ जायसवाल, जीके प्रसाद, वीपी श्रीवास्तव, सुभाष सिंह, श्रीदेव मौर्य, अभिषेक सिंह, कमलेश मिश्र, संजय पांडेय, परसोत्तम यादव, नीरज सिंह, आलोज पांडेय, सीबी सिंह, अशोक शुक्ला,  पन्ना लाल, बृजेश कुमार, सीबी सिंह, कृष्णा यादव, अशोक शुक्ला, मनीष कुमार, सर्वेश सिंह, आशुतोष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें