फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल मार्ग पर थके कदम, खतरों से गुजर रहे राहगीर

विज्ञापन
मछलीशहर के दशरथपुर रोड पर जमा बारिश के पानी के बीच से जाती छात्रा। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अधिकतर सड़कें बदहाल हैं। उन पर चलना खतरों से खाली नहीं है। बारिश में गड्ढों में भर जाने से आवागमन दुश्वार हो गया है। गड्ढों में गिरकर राहगीर घायल हो रहे हैं लेकिन उनकी किसी को परवाह नहीं है।
विज्ञापन

शाहगंज क्षेत्र में कौड़िया से होकर जमुनियां तक जाने वाली सड़क समैसा, छताईकलां, शेखवलियां, रसूलपुर, दिपाईपुर व अहरपुर के निवासियों के लिए हार्ट लाइन का काम करती है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों आवागमन रहता है और बहुत कम समय में लोग अपने घरों तक पहुंच जाते है। यह मार्ग अब गढ्डों में तब्दील हो गया है। इसके अलावा चिरैय्या मोड़ से पक्खनपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हालत में है।
रामपुर क्षेत्र की मुख्य मार्ग की सड़क समेत आसपास की मार्ग बदहाल है। जिसके कारण इन मार्ग से यात्रा करना राहगीरों के लिए मुश्किलों से भरा है। जरा सी बारिश होने पर क्षतिग्रस्त सड़क पर पानी भर जाता है जिससे दुर्घटनाएं की संभावनाएं बनी रहती है। इसस क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है। बारिश में रामपुर के कठवतिया चौराहा, पुरानी बाजार, सेमुही मोड़, बरसठी तिराहा पर घुटना भर पानी जमा हो जाता है। जबकि इस मार्ग पर विंध्याचल दर्शन के लिए दर्शनार्थियों का सबसे अधिक आवागमन रहता है।
विज्ञापन

बरईपार बाजार में सुजानगंज मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कुछ दिन पहले दो ट्रक गिट्टी से एक किलोमीटर तक गड्ढे भरे गए थे। एक सप्ताह बाद ही गिट्टियां बिखरने लगीं और फिर से मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। बाजार निवासी दिनेश यादव ने कहा कि इस मार्ग पर दुर्गापूजनोत्सव का आयोजन किया जाता है। बारिश होने से मार्ग के गड्ढों में पानी भर जा रहा जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। यही स्थिति रही तो श्रद्धालूओं के मां का दर्शन पूजन करना मुश्किल हो जाएगा।
सुइथाकलां क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर बाजार में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जलभराव हो गया है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। बाजार में स्थानीय लोगों के अलावा सीमा से सटे सुल्तानपुर जनपद के लोग भी खरीददारी करने आते हैं। हल्की बारिश होने से बाजार की सड़के जलमग्न हो जाती हैं।
खराब सड़कों की कार्ययोजना बना कर शासन स्तर पर भेज दिया गया है। शीघ्र ही इन सड़कों की मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - राजेंद्र कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें