फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय समाप्त, नहीं बन पाए 41हजार 73 शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शौचालय बनाने की तिथि बुधवार को समाप्त हो गई। लेकिन जिले में अभी तक 41 हजार 73 शौचालय नहीं बन पाए हैं। लाभार्थी शौचालय बनवाने के लिए प्रधान, एडीओ पंचायत व बीडीओ से लेकर जिला मुख्यालय तक गणेश परिक्रमा करने को विवश हैं। वहीं विभाग बजट नहीं आने का रोना रो रहा है। जबकि देखा जाए तो 158 करोड़ के सापेक्ष विभाग को अभी तक 132 करोड़ मिल चुका है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय बनाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए लाखों रुपये खर्च कर लोगों को शौचालय बनवाने और खुले में शौच नहीं करने के लिए जागरुक किया गया। लेकिन सरकार की यह मंशा जिला पंचायत राज विभाग की लापरवाही के कारण पूरा नहीं हो पा रही है। हालत यह है कि उक्त योजना के तहत जिले में सबसे पहले स्वच्छ भारत मिशन की बेस लाइन 2012 की सूची में शामिल लोगों के यहां शौचालय बनाने का कार्य शुरु किया गया। जिसे पूरा भी कर लिया गया। इसके बाद सरकार द्वारा ऐसे लोगों के यहां शौचालय बनवाने का निर्देश दिया । जिसके यहां शौचालय नहीं है और उनका नाम उक्त सूची में शामिल नहीं है। ऐसे लोगों का चयन कर 31 जुलाई तक शौचालय बनवाने का फरमान जारी किया गया था। जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा ब्लाक से जांच कराया गया। इस दौरान कुल एक लाख 32 हजार 271 लोग ऐसे पाए गए। जिनके यहां शौचालय नहीं बना था। इनकी सूची ब्लाकों से मंगाकर शासन को भेजी गई। साथ ही इसके लिए शासन से कुल 158 करोड़ रुपये के बजट की मांग भी की गई। शासन द्वारा 132 करोड़ रुपये जिला पंचायत राज विभाग को दे चुकी है। लेकिन विभाग अभी तक मात्र 91 हजार 198 शौचालय बनवा सका है। अभी भी 41 हजार 73शौचालय नहीं बन पाए हैं।
करंजाकला में सबसे अधिक शौचालय बनाया जाना है बाकी
जौनपुर। जिले के सभी 21 ब्लाकों में शौचालय नहीं बनने के आकड़े को देखा जाए तो करंजाकला ब्लाक में सबसे अधिक शौचालय बनाया जाना बाकी है। इस दौरान खुटहन ब्लाक में 697, सुजानगंज में 703, बदलापुर में 792, रामपुर में 1196, सुईथाकला में 1666, केराकत में 947, धर्मापुर मेें 1461, शाहगंज में 2051, रामनगर में 3254, बक्शा में 2039, डोभी में 1785, बरसठी में 2806, सिरकोनी में 1021, मुफ्तीगंज में 1270, मछलीशहर में 3099, मड़ियाहूं में 1728,जलालपुर में 1362, मुगराबादशाहपुर में 2120, महराजगंज में 2592, सिकरारा में 2620 और करंजाकला में 5864 शौचालय बनाए जाने शेष हैं।
विज्ञापन

शौचालय बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शेष बचे शौचालयों को बनाने का कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। वैसे शासन से 158 करोड़ के सापेक्ष अभी तक मात्र 132 करोड़ रुपये ही मिले हैं। अभी भी 26 करोड़ रुपये शासन से नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

अनिल कुमार श्रीवास्तव
जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें