फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जमीन पर कब्जे के विवाद में टाइल्स मिस्त्री की हत्या, पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
तेजी बाजार... राकेश हरिजन, फाइल फोटो
विज्ञापन
तेजीबाजार। क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव में जमीन पर कब्जे के विवाद में टाइल्स मिस्त्री राकेश (37) की हत्या कर दी गई। भीटे की जमीन पर तार लगाने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के छोटे भाई मोनू गौतम के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे आशीष सिंह उनके भीटे की जमीन पर तार लगाकर कब्जा कर रहे थे। इसका विरोध करने के लिए उनके भाई राकेश पहुंचे तो कहासुनी होने लगी।
इसी दौरान आशीष सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर राकेश की पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सीओ सदर विजय चौधरी और थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर आशीष सिंह, अंतिम सिंह, सुनील सिंह, मुनीराम गौतम और शिव शंकर गौतम के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

राकेश टाइल्स मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बच्चे बेटा अनुराग (12) और बेटी ब्यूटी गौतम (13) हैं। पिता की मौत से दोनों बच्चों के सिर से साया उठ गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें