फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर का बंधा टूटा, घरों में घुसा पानी

Mon, 23 May 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
शनिवार की रात शारदा सहायक नहर का बंधा टूटने से मीरगंज के मोलनापुर गांव में घुसा पानी। 
विज्ञापन
 शारदा सहायक खंड 39 नहर के नरायनपुर रजवाहा का बंधा शनिवार की रात मोलनापुर गांव के पास टूट गया। इससे पानी गांव में घुस गया। घर के बाहर सो रहे लोगों की आधी रात को नींद टूटी तो चारपाई पानी में डूब चुका था।
विज्ञापन


कई घरों में पानी घुसने से अफरातफरी मच गई। बाहर से घर की तरफ भागने में एक परिवार के दो बच्चे पानी में डूबने लगे। दोनों को किसी तरह बचाया गया। सूचना पर एसडीओ सिंचाई ने रात में ही 20 किलोमीटर आगे से नहर में पानी बंद करवाया, लेकिन मोलनापुर गांव में पानी का दबाव कम होने में सुबह हो गई।

नाराज ग्रामीणों ने जंघई मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। इस घटना में लाखों की क्षति हुई है। कई घरों में पानी घुसने से उसमें रखे अनाज, भूसा आदि सामान नष्ट हो गए। मोलनापुर गांव में एक माह पहले से जल निकासी के लिए 17 लाख की लागत से साइफन का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार रात में जब पानी पहुंचा तब नहर विभाग के जेई व ठेकेदार मौके पर ही थे। पानी का दबाव तेज होने के कारण साइफन के पास नई मिट्टी बह गई और बंधा टूट गया। मौके पर मौजूद मजदूरों ने नहर को बांधने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे।

इधर पानी गांव में भरता गया। करीब आधी रात को पानी घरों में घुसने लगा। लोग बाहर सो रहे थे। किसी की नींद टूटी तो चारपाई के नीचे और चारो ओर पानी आने से अफरातफरी मच गई।

गांव के उमांशकर सरोज, लालमनि सरोज, लालजी सरोज, लल्लन सरोज पिन्टु यादव राजेन्द्र चौहान  कप्तान चौहान, ना़ब चौहान सुरत यादव सुनील कुमार विनोद चौहान व देवराज चौहान के घरों में पानी भर गया।

घरों में रखा खाद्यान्न, भूसा आदि नष्ट हो गया। सुबह जेई राजेंद्र त्रिपाठी  मशीन और मजदूरों को लेकर नहर को बंधवाने पहुंचे तो उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मछलीशहर जंघई मार्ग पर जाम लगा दिया। चौकी इंचार्ज राजकुमार यादव के समझाने पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें