आरोप है कि मन्नालाल का पुत्र दीपक (18) पर फायरिंग की गई, जिससे उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। वहीं, हमलावरों ने छन्नालाल के बेटा पंकज (18) को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी आरोपियों पर आरोप छेड़खानी का आरोप लगा रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। क्षेत्राधिकारी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पीड़ित पक्ष ने शिवांशु, आनंद और बीरू के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।