फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिला अस्पताल में फेंकी मिली बीयर की बोतल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र ने बुधवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी कक्ष के बाहर बीयर की बोतल फेंकी मिली। वार्डों के बेड के बिस्तर गंदे व फटे मिले। शौचालयों में भी गंदगी मिली। इस पर उन्होंने सीएमएस केके राय को फटकार लगाई। अस्पताल में बंद मिले रैन बसेरे को चालू करने को कहा। डीएम के निरीक्षण के कुछ देर बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद को जिला अस्पताल पहुंचना था।
विज्ञापन

डीएम ने एक्सरे-वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र आदि का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि वार्डों में बेड शीट नियमित रूप से बदले जाएं। मरीजों को कंबल उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों से नाश्ता और खाने के संबंध में जानकारी ली। मरीजों को रोस्टर के अनुसार नाश्ता और खाना देने को कहा। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती महेंद्र प्रताप गौड़ के प्रकरण में पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कलावती सोनकर, पूजा धर्मा देवी आदि से इलाज और दवाओं की उपलब्धता के संदर्भ में जानकारी ली। निर्देश दिया कि बाहर से दवाएं न लिखी जाएं। पोषण पुनर्वास केंद्र के निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स से भर्ती मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं जैसे पौष्टिक नाश्ता, खाना आदि के संबंध में जानकारी ली। वार्ड नंबर दो में पांच बेड खाली मिले, जिसे भरे जाने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें