फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों ने विवाहिता से दुष्कर्म करने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की ओर गई गर्भवती महिला के साथ गांव के ही तीन मनबढ़ युवकों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। आरोप है कि विवाहिता के शोर मचाने पर युवकों ने मारपीट भी की। महिला के परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। लेकिन, पुलिस का कहना है कि महिला ने अपने बयान में दुष्कर्म की कोशिश करने की बात कही है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र की 23 वर्षीय विवाहिता गर्भवती बताई जा रही है। वह किसी काम से सुबह खेत की ओर अकेले गई थी। गांव के तीन मनबढ़ युवकों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विवाहिता के शोर मचाने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान उसे अंदरूनी चोटें आईं। परिजनों के साथ ग्रामीणों को आता देख आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि महिला के साथ खेत में दुष्कर्म का प्रयास हुआ है। यह पीड़िता ने खुद बताया है। फिर भी उसका मेडिकल कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें