जौनपुर। जिले में स्थित उमानाथ सिंह स्वशासी मेडिकल कॉलेज यहां लोगों के लिए पूरी तरह से अनुपयोगी साबित हो रहा है। मल्हनी विकास खंड में 51 एकड़ में बने इस मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों के इलाज के जिए साल 2021 में आईपीडी (इन्पेशेंट डिपार्टमेंट) का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था, लेकिन अभी तक इसका निर्माण पूरा नहीं हुआ है और लोकार्पण के बाद भी शुरू नहीं हुआ है।
254 करोड़ रुपये की लागत से तैयार आईपीडी का 25 मेंअक्तूबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से वर्चुअल लोकार्पण किया था। इससे लोगों के मन में आस जगी कि अब जिले में ही गंभीर मरीजों को इलाज हो सकेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। साल 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईपीडी का निरीक्षण किया और बचा हुआ काम पूरा करके जल्द सुविधा शुरु करने के निर्देश दिए।