जौनपुर। विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए टीडी इंटर कालेज परिसर में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें आए मतदान कार्मिकों को खाद्य सामग्री के लिए बाहर न जाना पड़े और एनआरएलएम के तहत गठित महिला समूह को आय हो सके, इसके मद्देनजर एनआरएलएम ने तीन महिला समूह स्टाल लगा रही हैं, जिसमें मां महुवारी स्वयं सहायता समूह जलालपुर, मां चौरा स्वयं सहायता समूह सिरकोनी और राज स्वयं सहायता समूह करंजाकला है, जो फल, लाई, चना, समोसा, टिकिया, पकौड़ी आदि खाद्य सामग्री के स्टाल लगाई हैं। इस संबंध में उपायुक्त एनआरएलएम ओपी यादव ने कहा कि महिला समूहों को आय हो सके, इसके लिए जहां भी आवश्यकता पड़ती है। वहां उनसे स्टाल लगवाकर उनकी आय कराने का कार्य किया जाता है। इसी क्रम में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में महिला समूहों से स्टाल लगवाया गया है।