फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से शुरु होगा नामांकन, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद की नौ विधानसभा सीटों के लिए सात मार्च को मतदान होगा। इसके लिए जनपद स्तर पर अधिसूचना 10 मार्च को लागू की जाएगी। साथ ही इसी दिन से नामांकन का दौर शुरू हो जाएगा, जो 17 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई है। नामांकन कार्य कलेक्ट्रेट में होगा, जिसके लिए विधानसभावार कोर्ट अलग-अलग बनाए गए हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग भी करा दी गई है। सभी गतिविधियों की निगरानी सीसी कैमरे से की जाएगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच और 21 फरवरी को नाम वापसी की तिथि तय की गई है। सात मार्च को जनपद के सभी नौ विधानसभा में मतदान होगा है। जहां 3936 मतदेय स्थल पर 2144 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 34 लाख 80 हजार 774 मतदाताओं को मतदान करना है। हालांकि मतदाताओं की संख्या अभी कुछ कम या ज्यादा हो सकती है। वहीं, इस बार चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को कलेक्ट्रेट के पिछले गेट से प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए बैरिकेडिंग कराई जा चुकी है। साथ ही सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उप जिलाधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि प्रत्याशियों को कोविड नियमों का पालन करना होगा। वे मास्क लगाकर ही नामांकन कक्ष में प्रवेश करेंगे। साथ ही गेट पर ही कोविड हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। प्रशासन के व्यवस्थाओं के मुताबिक दलीय प्रत्याशी अपने साथ एक प्रस्ताव और एक वकील या एजेंट लेकर ही जा सकेंगे। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी को अपने साथ दस प्रस्तावक लाने होंगे। सभी प्रस्तावकों को दो-दो की संख्या में कोविड नियमों और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए दो-दो की संख्या में अंदर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें