फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: यात्रियों के जेवर उड़ाने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। बसों और सार्वजनिक स्थानों पर जेवरात व नकदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए खेतासराय पुलिस ने मंगलवार को तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी के जेवरात और नकदी बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र सलारपुर निवासी सुरेखा बिंद के साथ सोमवार को बस में यात्रा के दौरान जेवर चोरी की घटना हुई थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मंगलवार को रेलवे स्टेशन के पास से तीन संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं में नेहा निवासी बक्सर (बिहार), सोहाना देवी तथा शोभा निवासी भोजपुर (बिहार) के रूप में हुई है।
पूछताछ में तीनों ने चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिलाओं के कब्जे से छह पीली धातु की चूड़ियां, एक जोड़ी झुमके, एक जोड़ी टप्स, एक अंगूठी तथा दो हजार रुपये नकद बरामद किया हैं। यह गिरोह बसों, ट्रेनों और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें