आग से बचने के लिए अन्य कर्मचारियों ने सामान बाहर निकाल दिया। एक अन्य कर्मचारी का क्वार्टर पूरी तरह से जल गया। आग लगने की घटना के करीब दो घंटे बाद मौके पर मदद पहुंची, तब तक स्थानीय लोग अपने स्तर पर ही आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे।
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय थाना क्षेत्र के बराई गांव में रिहायशी मड़हे में आग लग गई। आग बुझाने में दूल्हा समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बराई गांव निवासी सुग्रीव बेनवंशी के पुत्र सुनील कुमार की शादी 21 मई और अनिल कुमार की शादी 23 मई को तय थी।
घर में शादी की खुशियां पहले से ही मनाई जा रही थीं। शुक्रवार की रात सुग्रीव की पत्नी जीरा देवी ने घर में रखे पेट्रोल को मिट्टी का तेल समझकर लालटेन में डाल दिया। जैसे ही लालटेन जलाने के लिए वह माचिस की तीली जलाई लालटेन भभक उठी और मड़हे में आग लग गई।
मड़हे में शादी के लिए रखे कपड़े, नकदी, आदि सामान जलकर राख हो गए। आग बुझाने में सुनील, अनिल, सुग्रीव गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को ग्रामीणों के सहयोग से सीतम सराय स्थित प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से झुलसे सुनील कुमार की शादी वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के कोदारा गांव में तय है।
सूचना पर लड़की पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। तय हुआ कि सिर्फ सिंदूरदान के लिए दूल्हा अस्पताल से ससुराल जाएगा। जहां शादी की रस्म पूरी कर फिर उसे अस्पताल लाया जाएगा। वह पैर व हाथ में गंभीर रूप से झुलसा है जबकि अनिल कुमार पीठ और पेट में झुलस गया है। अनिल की शादी 23 मई को तय है।