शाहगंज। क्षेत्र की एक युवती से दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को बृहस्पतिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर चालान किया और न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर के मुताबिक क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी सूरज गौड़ (22) पुत्र राजेंद्र गौड़, रोहित (23) उर्फ राहुल बिंद पुत्र राम वचन बिंद और सतेंद्र यादव (22) पुत्र सेवालाल यादव पर एक दलित युवती ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।