जौनपुर जिले की बदलापुर विधानसभा से विधायक रमेश मिश्रा की सुरक्षा में कमी की गई है। ऐसा शासन के निर्देश पर हुआ है। अब उनकी सुरक्षा में केवल तीन सिपाही ही तैनात होंगे।
विज्ञापन
बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा का कहना है कि जो भी व्यवस्था है वो शासन के निर्देश के क्रम में की गई है। इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अधिकतम तीन सिपाही सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी क्रम में विधायक की सुरक्षा में लगाए गए एक अतिरिक्त सिपाही को हटाया गया है।