फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बदलापुर विधायक की सुरक्षा घटी, केवल तीन सिपाही रहेंगे तैनात; शासन के निर्देश पर हुई ये व्यवस्था

Sat, 21 Dec 2024 10:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा की सुरक्षा में केवल तीन सिपाही तैनात होंगे। इसके लिए शासन स्तर से निर्देश मिला है। विधायक ने कहा उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विधायक रमेश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले की बदलापुर विधानसभा से विधायक रमेश मिश्रा की सुरक्षा में कमी की गई है। ऐसा शासन के निर्देश पर हुआ है। अब उनकी सुरक्षा में केवल तीन सिपाही ही तैनात होंगे।

विज्ञापन


बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा का कहना है कि जो भी व्यवस्था है वो शासन के निर्देश के क्रम में की गई है। इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अधिकतम तीन सिपाही सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी क्रम में विधायक की सुरक्षा में लगाए गए एक अतिरिक्त सिपाही को हटाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें