फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिनों में ही स्वस्थ हुए कोरोना के तीन मरीज, लौटे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लगातार कोरोना के बढ़ते मरीजों से सहमे लोगों के लिए बुधवार को राहत भरी खबर आई। कोरोना से संक्रमित तीन मरीज स्वस्थ हो गए हैं। तीनों मुंबई से आए थे और उन्हें नौ दिन पहले 11 मई को ही वाराणसी के पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। अब जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 19 हो गई है, जबकि 11 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और एक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

रामनगर ब्लाक के छांगापुर निवासी बृजेश यादव दो अन्य साथियों के साथ मुंबई के गोरेगांव वेस्ट से बाइक से चलकर 28 अप्रैल को गांव आया था। इसी ब्लाक के लाखापुर गांव निवासी संजय कुमार पटेल भी चार अन्य साथियों के साथ चार पहिया वाहन में 30 अप्रैल को गांव पहुंचा। रामपुर ब्लाक के घाघरपुर निवासी सत्यम सिंह मुंबई के शाकीनाका से एक अन्य साथी के साथ बाइक से 30 अप्रैल को ही गांव आया था। तीनों के सैंपल पांच मई को लिए गए थे। तीनों में कोरोना के कोई लक्षण स्पष्ट नहीं थे, मगर 11 मई को आई रिपोर्ट में तीनों कोरोना पॉजीटिव पाए गए। उसी दिन उन्हें वाराणसी के कोविड एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उपचार के बाद तीनों मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर पहुंचाया जा रहा है। अन्य मरीजों की स्थिति में भी सुधार है। बता दें कि जिले में अब तक कोरोना के कुल 31 केस आए हैं। इसमें आठ मरीज पहले ही स्वस्थ हो गए थे, जबकि मुंगराबादशाहपुर के क्वारंटीन सेंटर में एक युवक की मौत हो गई थी। तीन अन्य मरीजों के स्वस्थ होने के बाद एक्टिव केस की संख्या 19 रह गई है।
जिले को मिले चार वेंटीलेटर
जौनपुर। कोरोना मरीजों के प्रभावी उपचार के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करते हुए शासन ने जिले को चार वेंटीलेटर प्रदान किए हैं। प्रदेश के 48 जिलों को कुल 177 वेंटीलेटर की मंजूरी मिली है। इसमें जौनपुर के लिए भी चार हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि यह वेंटीलेटर जिले के विभिन्न अस्पतालों में लगाए जाएंगे। इसके अलावा शासन से मिर्जापुर जिले को दस, वाराणसी को भी तीन-तीन वेंटिलेटर प्रदान किया है। गाजीपुर, मऊ, चंदौली, भदोही को भी 4-4, जबकि सोनभद्र में दो वेंटीलेटर की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें