महराजगंज। क्षेत्र के रसिकापुर गांव में आग लगने से तीन मड़हे जल गए। मड़हे में बंधी दो भैंसें और एक गाय झुलस गई। साथ ही नकदी समेत पूरी गृहस्थी राख हो गई। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रसिकापुर निवासी रामानंद यादव के मड़हे में शुक्रवार को दोपहर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने दो और मड़हों को अपनी जद में ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।