जौनपुर। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चालक और सुरक्षा कर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जलालपुर: वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह करीब आठ बजे दूध लेकर वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रहा मदर डेयरी का वाहन रेहटी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक नौशाद आलम (28) की मौके पर मौत हो गई। खलासी को मामूली चोट आई है। नौशाद आलम पुत्र मलंग निवासी शेनवा थाना जहांगीरगंज जिला अंबेडकर नगर खलासी हमीदुल्लाह पुत्र जुबेर के साथ मदर डेयरी का दूध पिकअप वाहन पर लादकर जौनपुर की तरफ जा रहा था। हाइवे पर वक्रतुंड पेट्रोल पंप के पास साइड लेते समय वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक की मौके पर मौत हो गई। गाड़ी पर लदे दूध को दूसरे वाहन से आगे के लिए भेज दिया गया।
सतहरिया: सीडा औद्योगिक क्षेत्र स्थित सतहरिया पुलिस चौकी के निकट जौनपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को पिकअप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा वृद्ध घायल हो गया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी जीतलाल पटेल (60) गांव के ही महेश पटेल (28) पुत्र प्रभुनाथ पटेल के साथ बाइक से मछलीशहर की ओर जा रहा था। पुलिस चौकी के निकट पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी प्रभारी अजय प्रकाश पांडेय ने पिकअप चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी मुंगरा में भर्ती कराया। महेश पटेल को मृत डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जीतलाल पटेल को जिला चिकित्सालय भेज दिया। सिंगरामऊ: क्षेत्र के बछुआर हरिहरपुर गांव स्थित हाईवे पर मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल कोरियर वाहन के सुरक्षाकर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई। वाराणसी से कोरियर वाहन कोरियर सामग्री लेकर लखनऊ जा रहा था। रात करीब साढ़े बारह बजे जैसे ही बछुआर गांव के पास पहुंचे की आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। आगे बैठे सुरक्षाकर्मी जीतलाल यादव निवासी नेवादा थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज का मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर दिनेश कुमार भी जख्मी हो गया।