फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, नौ लोग घायल

Sun, 31 Jan 2016 01:14 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग अलग क्षेत्रों में शनिवार को हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात छात्रों समेत नौ लोग घायल हो गए। मृतकों में मां-बेटा भी शामिल हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज
विज्ञापन


दिया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदलापुर संवाददाता के अनुसार लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सरोखनपुर के पास बाइक सवार तीन लोग रोडवेज बस की चपेट में आ गए। जहां मां-बेटा की मौके पर मौत हो

 गई। जबकि बाइक चला रहे महिला के पिता को मामूली चोर्टें आइं।  प्रतापगढ़ जिले के धरहरा निवासी रामअवध मौर्य अपनी पुत्री सीता देवी (28) और एक वर्षीय नाती अंश निवासी करनपुर सिंगरामऊं के साथ बाइक से सिकरारा
विज्ञापन


क्षेत्र के गुलजारगंज स्थित मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे वह सरोखनपुर स्थित इंटर कालेज  के पास पहुंचे थे तभी लखनऊ की तरफ से आ रही कैंट डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आ गए। जहां मौके पर ही

 मां-बेटा की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे रामअवध मौर्य को हल्की चोटें आईं। सूचना पर पहुंची बदलापुर पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर जौनपुर की ओर भाग रही बस को बक्शा पुलिस ने

रोक कर कब्जे में ले लिया। गौराबादशाहपुर संवाददाता के मुताबिक जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर कबीरुद्दीनपुर के पास ट्रक और आटो की टक्कर में चालक सहित आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां

आटो चालक लाइनबाजार के उमरपुर हरिबंधनपुर निवासी सुरेश सोनकर की मौत हो गई। जबकि बंजारेपुर गांव निवासी बलिराम सोनकर (22), शिवम जायसवाल (20), विजय सोनकर(20) लपटू सोनकर (26), जिशान तस्लीम (20),

 अभिषेक साहू सीबू (23) और आजमगढ़ के देवगांव क्षेत्र निवासी संघर्ष यादव (22)  घायल हो गए। सातों घायल छात्र बताए जाते हैं जो कोचिंग पढ़ने शहर आ रहे थे।
विज्ञापन


मछलीशहर संवाददाता के मुताबिक सिकरारा थाना क्षेत्र के आनापुर के समीप मैजिक की चपेट में आने से इसरारा (18) निवासी सेमरहो मीरगंज घायल हो गया।

 उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें