माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के शिक्षकों ने शनिवार को डीआईओएस कार्यालय में ताला बंद कर प्रदर्शन किया। धरना सभा में संघ के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह ने कहाकि कार्यालय म ेंइस तरह की अनियमितता कभी नही हुई।
शासन प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा शिक्षको को भुगतना पड़ रहा हैं। मंडलीय मंत्री डा. प्रमोद श्रीवास्तव ने कहाकि पिछले एक माह से डीआईओएस कार्यालय में नही बैठ रहें हैं।
जिसके चलते शिक्षकों का समस्या का निस्तारण नही हो पा रहा हैं। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह, राकेश सिंह, राजेश मिश्र आदि रहे।