फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur : मुठभेड़ में तीन अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, अस्पताल ले जाया गया

Sun, 15 Dec 2024 09:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जलालपुर व नेवढि़यां पुलिस ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई करते हुए तीन अंतरजनपदीय चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि तीन चोर घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। पुलिस ने घेरा डाला तो पुलिस पर इन्होंने फायर झोंका पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें एक के पैर में गोली लगी है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
पुलिस की गोली से घायल चोर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लपुर व नेवढ़िया की संयुक्त पुलिस टीम के साथ पुरेंव नहर पुलिया के पास शनिवार की रात हुई मुठभेड़ में तीन अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार कर लिए गए। मुठभेड़ के दौरान एक चोर के पैर में गोली लगी है। उनके पास से एक तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस, 30 हजार रुपये नकद व चोरी के उपकरण बरामद किए गए।  प्रभारी निरीक्षक जलालपुर घनानंद त्रिपाठी अपने टीम के साथ गस्त पर महरेंव बाजार में मौजूद थे। उसी दौरान थानाध्यक्ष नेवढिया अमित कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ मिल गए।

विज्ञापन


इस समय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर पुरेंव नहर पुलिया के पास पुलिस टीम पहुंची। जहां शीशम के पेड़ के नीचे 3 व्यक्ति चोरी की योजना बना रहे थे, जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उन्हें रुकने के लिए चेतावनी दी गई तो एक बदमाश ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर लक्ष्य करके फायर कर दिया। जवाबी कार्यवाही में अपने व पुलिस बल की आत्मरक्षा के लिए प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी द्वारा बदमाश के पैर में लक्ष्य करके फायर किया गया।

जिसमें बदमाश राजू बनवासी निवासी पुरैनी निकट पड़री बाजार थाना चुनार मिर्जापुर घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसे जीवन रक्षा के लिए मौके से चिकित्सालय भेजा गया। उसके अन्य 2 साथी अशोक बनवासी निवासी बरहीकला थाना फुलपुर, वाराणसी, बंशीलाल निवासी नेवढिया बाजार, थाना नेवढिया, जौनपुर को भी घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को भी विभिन्न चोरियों के शेष बचे रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से चोरी करने के उपकरण भी बरामद किए गए।
विज्ञापन


विज्ञापन


गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में अभियुक्तों के खिलाफ समुचित धाराओं में मुकदमा दर्जकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान चोरी के उपकरण में एक रम्मा, एक हथौड़ा, एक रेती, एक पिलास, एक सूम्मी व एक प्लास्टिक का टार्च, एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया। राजू बनवासी पर दो, अशोक बनवासी पर दो, बंशीलाल पर दो मुकदमें दर्ज हैं। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक जलालपुर घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें