फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट में पति व पत्नी सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जर्रो गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडा और धारदार हथियार से मारपीट हो गई, जिसमें पति और पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जर्रो गांव में उमानाथ का अपने पड़ोसियों से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर सोमवार की सुबह नौ बजे दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी, जिससे गुस्साए उमानाथ के विपक्षियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार लेकर उनके परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें उमानाथ (60) और उनकी पत्नी शारदा (36) तथा अरविंद(40) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला भेज दिया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। एसएचओ देवानंद का कहना है की एनसीआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें