फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले से तीन लोग घायल

Sat, 26 Dec 2015 12:51 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शुक्रवार को तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों को घायल करने के बाद तेंदुआ गांव के एक मकान में घुस गया।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने मकान में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान भीड़ हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार दिन में दो बजे के करीब तेंदुआ गांव के बाहर दिखाई पड़ा तो लोग शोर मचाने

लगे। इस पर वह गांव में घुस गया। गांव में घुसते ही उसने छोटे लाल मौर्य (48), टन्नू मौर्य (20) और अनिल मौर्य (32) पर हमला कर घायल कर दिया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। उधर,
विज्ञापन


तीन लोगों को घायल करने के बाद तेंदुआ दिलीप मौर्या के मकान में घुस गया। घर के अंदर दिलीप की पत्नी संगीता, उनका बेटा अभिषेक और रिषभ और मां लालमनि थीं। यह संयोग ही रहा कि सभी लोग एक कमरे में थे। भय के मारे

 कोई घर में घुसने की कोई हिम्मत नहीं जुटा रहा था, बाद मं एसओ केके मिश्रा सिपाहियों के साथ छत के रास्ते अंदर घुसे और चारों लोगों को बाहर निकाल लिया। इस दौरान मकान में मौजूद तेंदुआ गुर्राता रहा पर उसने हमला नहीं किया।

 पुलिस बाहर से सीढ़ी का दरवाजा बंद कर बाहर निकल गई। तेंदुआ की सूचना पर भारी संख्या में आसपास के गांव के लोग वहां पहुंच गए और शोर करने लगे। इस पर पुलिस ने लाठी पटक कर उन्हें हटाया। बाद में वन विभाग की टीम भी पहुंच गई लेकिन उनके पास कोई संसाधन नही थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें