फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वशांति के लिए छात्रों शिक्षकों ने की प्रार्थना

Sat, 26 Dec 2015 12:48 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस डे पर शुक्रवार को जिले के कई विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्रिसमस पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और शिक्षकों ने प्रार्थना की। स्कूल से लेकर चर्च तक को रंग बिरंगे झालरों से  सजाया गया था।
विज्ञापन


सजावट देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे थे।  इस दौरान सांता क्लाज ने बच्चों में मिठाइयां और उपहार बांटा। शहर के पचहटिया स्थित सेंट पैट्रिक स्कूल परिसर में बच्चों और अध्यापकों ने विश्वशांति के लिए प्रार्थना की।

इसके साथ ही प्रभु यीशु के बताए रास्ते पर चलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। कहाकि उनके बताए मार्ग पर चलने से ही विश्व में शांति संभव है। समाज और देश में शांति और सौहार्द के लिए हमें आपस में मिलकर रहना चाहिए।
विज्ञापन


बच्चों ने विविध रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। सांता क्लाज ने बच्चों को उपहार दिया। प्रधानाचार्या सिस्टर फेलिसिया ने बच्चों को केक और मिठाईयां बांटी।

सेंट जांस स्कूल में बच्चों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यीशु के जन्म दिन की खुशी में फादर हेनरी अंद्रादे ने बच्चों और गरीबों में केक और उपहार बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें