फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दो पक्षों में मारपीट तीन घायल, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के पवांरा नहर पर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया गांव निवासी लालचंद्र यादव और उनके पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ मछलीशहर दवा लेने गए थे। दवा लेकर करीब एक बजे लालचंद्र यादव अपनी पत्नी व बेटे के साथ पवांरा नहर पर पहुंचे थे कि इनके विपक्षी संतोष यादव, शैलेश यादव और जीतलाल यादव निवासी सतहरिया पीछे से आकर भिड़ गए। इसमें एक पक्ष से लालचंद्र यादव (45), चंदा देवी (40) व दूसरे पक्ष से जीतलाल यादव (38) घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस एक पक्ष के लालचंद्र यादव की तहरीर व दूसरे पक्ष से जीतलाल यादव की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें