फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मारपीट में नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटनाओं में कुल नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम रामनगर गांव में एक जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से रोहित, स्वाति, गुड़िया, कमला देवी व जयनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं, जमुहर गांव में भी जमीनी विवाद में हुई मारपीट में अमन पाल, अनारा देवी घायल हो गईं। एक अन्य मामले में नगर के सब्जी मंडी में हुए जमीनी विवाद में सराय मोहल्ला निवासी प्रह्लाद अग्रहरी, मनोज अग्रहरी भी घायल हुए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी भेजा। चिकित्सक ने प्रह्लाद और मनोज अग्रहरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें