फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चाचा-भतीजा समेत तीन की मौत

विज्ञापन
21- शाहगंज क्षेत्र के बड़ौना गांव के पास स्कूल वैन से टक्कर से हुई बाईक सवार की मौत के बाद रोते बिलखत - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
शाहगंज/खुटहन। अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में मंगलवार को चाचा-भतीजा समेत तीन की मौत हो गई। खुटहन में एक समारोह से लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजा को कार ने टक्कर मार दी। वहीं शाहगंज में स्कूल वैन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक जान चली गई। उसका ममेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी हुआ। प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पहली घटना खुटहन थाना क्षेत्र के कोकना गांव की है। गढ़ा गोपालापुर निवासी राजनाथ गौतम (36) भतीजे सचिन (15) के साथ सोमवार की शाम शेखपुर सुतौली गांव स्थित रिश्तेदार के घर एक भोज में शामिल होने गए थे। देर रात लौटते समय अस्पताल रोड से प्रयागराज-शाहगंज मार्ग के मोड़ पर मुड़ते समय पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। राजनाथ (36) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा सचिन (15) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय उसने रास्ते में भी दम तोड़ दिया। घंटों तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। सुबह तक दोनों के घर न पहुंचने पर परिजनों ने शेखपुर सुतौली गांव में फोन कर जानकारी ली तो पता चला कि दोनों रात में ही घर चले गए थे। अनहोनी की आशंका में जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो उनकी पहचान की। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
शाहगंज क्षेत्र के बढ़ौना गांव के समीप लखनऊ-बलिया मार्ग पर मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार से जा रही एक विद्यालय की मिनी बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक सौरभ कुमार (20) निवासी बारा (खेतासराय) की मौके पर मौत हो गई। उसका ममेरा भाई विवेक 14 पुत्र शंभू लाल निवासी बढ़ौना गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफ़र कर दिया। सौरभ ननिहाल में रहता था। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने स्कूल वैन चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। मौके पर एसआई शीतलू राम ने उसे ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराकर हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें