फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो महिलाओं समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना से संक्रमित दो महिलाओं समेत तीन लोगों की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। सभी का उपचार बीएचयू में चल रहा था। तीन मौतों के बाद अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 94 हो गई है। उधर, 11 नए मरीज भी पाए गए। अब तक कुल 6277 पॉजिटिव केस चिह्नित हो चुके हैं, जिसमें 6005 ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

शहर के ईशापुर मोहल्ला निवासी महिला (58) को कोरोना पॉजिटिव होने पर 25 नवंबर को जिला महिला अस्पताल में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां हालत गंभीर होने पर बीएचयू रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बरईपार निवासी महिला (50) और सिकारारा निवासी अधेड़ (52) का एक पखवाड़ा से बीएचयू में उपचार चल रहा था। दोनों हृदय रोग से ग्रसित थे। वहां जांच में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड वार्ड में भर्ती कर लिया गया। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि तीनों मृतकों के परिवार और संपर्क में आए अन्य लोगों की जांच कराई जा रही है। उधर, नए मरीजों की पहचान के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाए गए। मछलीशहर सीएचसी की टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में जगदीशपुर गांव में कैंप लगाया। टारगेटेड सैंपलिंग के तहत लाइटिंग और फूल की सजावट करने वाले माली परिवार सहित कुल 22 लोगों की जांच रैपिड एंटीजन एंटीजन कीट से की गई। एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य क्षेत्रों में लगाए गए कैंप में भी दस पॉजिटिव मिले हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1843 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें 11 पॉजिटिव हैं। पहले के 36 मरीज ठीक हुए। तीन मरीजों की मौत हुई है। कुल 1710 नए सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें