फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विद्यालय के प्रबंधक सहित तीन पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के फैजाबाद रोड पर स्थित एक निजी विद्यालय के प्रबंधक एवं एक न्यूज चैनल के पत्रकार सहित तीन लोगों पर बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए। आस पास के लोगों ने सीएचसी शाहगंज में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। श्रीरामपुर रोड निवासी चंचल जायसवाल(42) एक स्कूल का संचालन करते हैं। वह स्कूल के प्रबंधक हैं। फैजाबाद रोड पर स्थित स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया समझने के लिए बुधवार की शाम को कुछ लोगों ने फोन करके बुलाया। वह जब जाने लगे तो स्कूल से जुड़े संतोष कुमार (40) निवासी बंजारेपुर केराकत व अंशदीप गौतम (18) को भी साथ लेकर चले गए। कार्यालय में बैठकर बात कर रहे थे तभी करीब आठ की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने स्कूल में पहुंचकर मुख्य गेट को बंद कर दिया। कार्यालय में पहुंचकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चोट चंचल के गर्दन पर लगी। संतोष कुमार के भी शरीर में चोट आई। अंशदीप पर भी हमला हुआ तो वह चिल्लाते हुए वहां से भागा और छत के रास्ते किसी तरह से बाहर निकल गया। कुछ चोट उसे भी आई। आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग पहुंचते तब तक बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानी पुलिस के साथ ही प्रभारी सीओ देवेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें