जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को महारानी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अहिल्या बाई ने समाजवाद की पोषक थीं। उन्होंने मंदिर, अनाथ आश्रम, धर्मशालाओं और कुओं का निर्माण कराकर समाजवाद का संदेश दिया। कहा कि महारानी अहिल्या बाई के पति खंडेरा होल्कर 1754 में कुंभेर की लड़ाई में मारे गए थे। 12 साल बाद उनके ससुर मल्हार राव होल्कर की भी मौत हो गई। उसके एक साल बाद उन्हें मालवा की रानी के रूप में ताज पहनाया गया। उन्होंने आक्रमणकारियों और लुटेरे से अपने राज्य की रक्षा की। उन्होंने खुद युद्ध में सेनाओं का नेतृत्व किया। अहिल्या बाई ने मंदिर ही नहीं बल्कि अनाथ आश्रम, धर्मशाला, कुओं का निर्माण के के अलावा समाज के लिए अनगिनत काम किए। इस मौके पर श्रवण जायसवाल, हीरालाल विश्वकर्मा, राहुल त्रिपाठी, अनवारुल, गुड्डू, साजिद अलीम, इरशाद मंसूरी, सोचन राम विश्कर्मा, अनील दुबे, गामा सोनकर, लाल मोहम्मद रायनी और आरीफ हबीब आदि मौजूद थे।