फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से मासूम सहित तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटकर शुक्रवार को मासूम सहित तीन की मौत हो गई है। अलीगंज बाजार के समीप ढेरापुर गांव निवासी किशनचंद राव का दो वर्षीय आयुष कुमार राव दिन में 10 बजे खेलते-खेलते रेलवे लाइन के करीब पहुंच गया, जहां गुजर रही तेज रफ्तार ट्रेन के हवा के झोंके से दूर जाकर गिरने से घायल हो गया। बेहोशी की हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, कोहड़ा सुल्तानपुर गांव निवासी मोहम्मद हफीज (34) साइकिल लेकर घर से दोपहर एक बजे जा रहे थे। वह हफीज लखौवा गांव स्थित रेलवे लाइन पार कर रहे थे कि तभी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। शाम चार बजे बेलापार गांव के समीप करतिहा गांव निवासी राजमणि बिंद उर्फ बड़ेलाल (36) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें