फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन मेधावियों का आईएएस में चयन

Wed, 11 May 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
आईएएस में चयनित प्रियंका सिंह
विज्ञापन
 जिले के तीन मेधावियों का चयन आईएएस में हुआ है। सुक्खीपुर निवासी जमुहाई पीजी कालेज के प्रवक्ता बीके सिंह के पुत्र डा. सौरभ सिंह ने पहले प्रयास में 46वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन


सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार गांव निवासी पीसीएस अधिकारी राजेश सिंह की पत्नी डा. प्रियंका सिंह का चयन पहले प्रयास में आईएएस में हुआ है। उन्हें आईएएस में 362वीं रैंक मिली है। प्रियंका पेशे से चिकित्सक हैं।

 मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज इलाहाबाद से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह सफदरजंग हास्पिटल, नई दिल्ली से एमडी कर रही हैं। इसी बीच उनका चयन आईएएस में होने से परिवार सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। प्रियंका के पति राजेश सिंह मेरठ में पीसीएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन


प्रियंका के पिता पीएन सिंह पूर्वोत्तर रेलवे में डिप्टी एसएस पद से रिटायर्ड हुए हैं। माता कृष्णा सिंह गृहणी हैं। वह वाराणसी के हंसनगर कालोनी, महावीर मंदिर के निवासी हैं। प्रियंका की प्राथमिक शिक्षा संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल से हुई है।

बेलवार निवासी ससुर सूर्यबख्श सिंह की बहू प्रियंका का चयन आईएएस में होने पर मंगलवार को देर रात तक बधाई देने के लिए क्षेत्रीय लोगों की भीड़ लगी रही।

उधर सिकरारा के अहिरौली गांव निवासी मोहम्मद अकबर के पुत्र  कासिम आब्दी का चयन आईएएस के लिए हुआ है। इसी प्रकार नगर के सुक्खीपुर निवासी जमुहाई पीजी कालेज के प्रवक्ता बीके सिंह के पुत्र डा. सौरभ सिंह ने पहले प्रयास में 46वीं रैंक हासिल की है। वह वर्तमान में दिल्ली के एम्स में सीनियर रेजीडेंट हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें