फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट के लिए तीन उद्यमियों ने दिया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना काल में सांसों पर गहराते संकट के बीच जिले में नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद शुरू हो गई है। एक ऑक्सीजन प्लांट पीएम केयर फंड से लगाने की घोषणा हुई है तो एमएसएमई के माध्यम से निजी स्तर के तीन प्लांट लगाने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में भी एक-एक प्लांट लगाने का प्रस्ताव विधायकों ने दिया है। यह सारे कार्य युद्धस्तर पर कराए जाने हैं। सब कुछ ठीक रहा तो अगले दो माह के अंदर जौनपुर खुद पर्याप्त ऑक्सीजन बनाने लगेगा। ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए अन्य जिलों पर निर्भरता नहीं रहेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों को सांस लेने में तकलीफ की शिकायतें तेजी से बढ़ी हैं। इसके चलते ऑक्सीजन की मांग में भी इजाफा हुआ है। औसतन रोज चार सौ से पांच सौ सिलेंडर की जिले में खपत है, जबकि इसके सापेक्ष ढाई सौ सिलेंडर भी बमुश्किल मिल पा रहे हैं। इसके लिए चंदौली, मिर्जापुर, वाराणसी सहित कई जिलों से मदद लेनी पड़ रही है। ऑक्सीजन के लिए भयावह होते हालात से चिंतित प्रशासन ने भविष्य के लिए रुपरेखा तैयार कर ली है। इसके तहत जिले के सभी विधायकों से उनके मुख्यालय के सबसे प्रमुख सीएचसी में एक-एक मिनी ऑक्सीजन प्लांट लगाने का अनुरोध किया गया था। अधिकांश विधायकों ने इस पर सहमति भी दे दी है। कइयों ने निधि से इसके लिए धनराशि अवमुक्त करने के लिए पत्र भी लिख दिया है। इसके अलावा लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्योग विभाग (एमएसएमई) की ओर से भी सब्सिडी देकर ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है। जिले के तीन उद्यमियों ने इसके लिए सहमति जताते हुए उद्योग विभाग को प्रस्ताव दिया है। इन तीनों प्रस्तावों को शासन को भेजा गया है। इस प्रस्ताव में प्लांट से रोजाना 250 से 300 सिलिंडर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उद्यमियों ने इसे डेढ़ से दो माह के अंदर चालू करने का दावा भी किया है। विभाग प्रस्ताव को शीघ्र मंजूरी दिलाने की कोशिश में जुटा है।
पीएम केयर फंड से प्लांट के लिए भेजा प्रस्ताव
केंद्र सरकार ने पीएम केयर फंड से 551 ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी दी है। इसमें जौनपुर के लिए भी एक प्लांट स्वीकृत हुआ है। यह प्लांट जिला स्तर के किसी अस्पताल में लगाया जाना है। मेडिकल उपयोग के लिए ऑक्सीजन बनाने के लिए लगने वाले इस प्लांट के लिए शासन के निर्देश पर सोमवार को जिले से प्रस्ताव भी प्रेषित कर दिया गया।
विज्ञापन

इसी सप्ताह चालू होगा जिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट
पिछले वर्ष करीब सवा करोड़ रुपये खर्च कर जिला अस्पताल में लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट तकनीकी दिक्कतों के कारण चालू नहीं हो पाया था। जिला प्रशासन की पहल पर अब इसे चालू करने की तैयारी शुरू हो गई है। दिल्ली से आए इंजीनियर ने प्लांट का निरीक्षण किया। तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए एक-दो दिनों में फिर टीम भेजने को कहा है। इसके अलावा प्लांट चलाने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह से इस प्लांट को चालू कर दिया जाएगा।
एमएसएमई के तहत ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए तीन उद्यमियों ने प्रस्ताव दिए हैं। प्लांट लगाने के लिए सब्सिडी भी दी जानी है। तीनों प्रस्ताव शासन को प्रेषित कर दिया गया है। सहमति मिली तो डेढ़ से दो माह के अंदर प्लांट स्थापित कर उत्पादन चालू करा दिया जाएगा। - एसएस रावत, उपायुक्त उद्योग।
ऑक्सीजन प्लांट के लिए अधिकांश विधायकों व सांसद से बात हुई है। सभी ने इस पर सहमति भी जताई है। हर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से एक प्लांट स्थापित कराने की कोशिश है। पीएम केयर फंड से लगने वाले प्लांट के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। - मनीष कुमार वर्मा, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें