जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र निवासिनी विवाहिता को तीन तलाक देने वाले शौहर व प्रताड़ित करने वाले ससुराल वालों के खिलाफ खेतासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। प्राथमिकी की कॉपी दीवानी न्यायालय के संबंधित कोर्ट में दाखिल की गई। खेतासराय के गुरैनी थाना क्षेत्र निवासिनी नजमा खातून ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराया कि आजमगढ़ के इजदीपुर मस्जिद के निकट रहने वाले मोहम्मद अब्दुल्ला के साथ उसका निकाह हुआ था। निकाह के बाद से ही पति व ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इस बीच पति से उसके दो बच्चे भी हुए। मांग पूरी न होने पर उसके शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया तथा मारपीट कर घर से निकाल दिया। खेतासराय पुलिस ने उसकी एफआईआर नहीं दर्ज किया। तब उसने पुलिस अधीक्षक के समक्ष न्याय की गुहार लगाया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति व ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।