फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने थाने पर शव रख, मारपीट से मौत होने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में मौत, थाने पर शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुटहन। थाना क्षेत्र के भड़सरा गांव में सोमवार को एक वृद्ध की हुई मौत को लेकर उसके परिजनों ने थाने पर आरोप लगाया है कि पखवाड़ा पूर्व गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में वृद्ध को चोट आ जाने से उसकी मौत हो गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

भड़सरा गांव निवासी झिंकु राम यादव (65) का बीते 20 दिसंबर को गांव के ही उमाशंकर यादव से भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसमें झिंकु राम को काफी चोटें आई थी। उनका उपचार जिला चिकित्सालय में किया गया। सोमवार की सुबह घर पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने थाने पर शव ले जाकर आरोप लगाया कि झिंकुराम की मौत मारपीट में घायल हो जाने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया। थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर दुर्गेश्वर मिश्रा का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें