फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 1.47 करोड़ की मरम्मत से तीन जर्जर स्टेडियमों की कराई जा रही मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जलालपुर के बनपुरवा, मछलीशहर के भटेवरा, महराजगंज के चरियाही गांव में स्टेडियम है। इनकी मरम्मत के लिए शासन ने 1.47 करोड़ रुपये दिए हैं।
विज्ञापन


युवा कल्याण व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के पूर्व मंत्री श्रीराम यादव के प्रयास से 1994-95 में जलालपुर के बनपुरवा गांव में ग्रामीण स्टेडियम का शिलान्यास हुआ था। इस स्टेडियम को बनाने के लिए 25 लाख 97 हजार रुपये स्वीकृत हुए थे। लेकिन आरईएस विभाग द्वारा इस स्टेडियम को 23 लाख 31 हजार 403 रुपये की लागत से तैयार कराया गया था।
कार्यदायी संस्था ने स्टेडियम को 1996-97 में युवा कल्याण विभाग को हैंडओवर कर दिया गया था। इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्र में खेल को प्रोत्साहन देने के लिए मछलीशहर विकास खंड के ग्राम भटेवरा में 2006 में बनकर तैयार हुआ। एक दशक में ही इस स्टेडियम की छत टूट गई तथा मैदान ऊबड़-खाबड़ हो गया। 20 लाख 98 हजार की लागत से बने इस स्टेडियम का शिलान्यास 15 सितंबर 2004 को तत्कालीन विधायक विनोद कुमार सिंह ने किया था। करीब दो वर्षो में किसी तरह बनकर यह तैयार हुआ। मैदान खुला होने से इसे चारागाह के रूप में प्रयोग किया जा रहा था। 2011-12 में मैदान को सुरक्षित रखने के लिए चारदीवारी का निर्माण कराया गया। चहारदीवारी बनने के बावजूद भी खेल के मैदान की स्थिति कोई विशेष सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज के चरियाहीं गांव में वर्ष 2005-2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के गांव में आगमन व पूर्व विधायक उमाशंकर यादव की मांग पर उन्होंने गांव में एक स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की । 2006 में स्टेडियम का निर्माण प्रारंभ हो गया। स्टेडियम को जुलाई 2016 में निर्माण इकाई ने युवा कल्याण विभाग को हैंड ओवर कर दिया गया, लेकिन 173 मीटर चारदीवारी का निर्माण अभी भी अधूरा है।
प्रत्येक स्टेडियम की मरम्मत 49 लाख की लागत से कराया जाएगा। इसमें भवन की मरम्मत, खिड़की, शौचालय, छत की सीड़न, फर्स व दीवार बनाई जाएगी।
मनोज यादव, खेल प्रशिक्षक, जिला युवा कल्याण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें