जौनपुर। बुधवार को जिले में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 589 नए मरीज मिले हैं। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।
सिकरारा विकास खंड के देहजुरी गांव में 63 वर्षीय महिला, केराकत तहसील क्षेत्र के ब्राह्मणपुर गांव में 35 वर्षीय युवक और जलालपुर क्षेत्र के लहंगपुर गांव में 70 वर्षीय वृद्ध की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जिले में 589 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें 82 मरीजों की जांच एंटीजन और 429 की आरटी-पीसीआर से हुई है। 78 की जांच जिला अस्पताल में ट्रूनट से की गई थी। इसी के साथ बुधवार को 531 मरीज ठीक होकर घर गए। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 4084 हो गई है। इनमें 3833 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 344 का राजकीय और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिन मरीजों की बुधवार को रिपोर्ट आई है, उनमें 29 दूसरे जिलों के हैं।
3899 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका
जौनपुर। कोविड-19 से बचाव के लिए बुधवार को जिले के 84 स्वास्थ्य केंद्रों पर 3899 लोगों को कोविड-19 का टीका लगा गया। अब तक 265438 लोगों को टीके की डोज लग चुकी है। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को 84 स्वास्थ्य केंद्रों पर 3,899 लोगों को टीका लगा। इसमें से 1567 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के थे। जिन्हें टीके की पहली डोज लगाई गई। 1057 लोग 45 से 60 वर्ष की उम्र के थे। 60 साल के ऊपर के 510 लोगों को टीका लगाया गया। 45 साल से अधिक उम्र के 2327 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाई गई। इसमें भी 1042 लोग 45 से 60 वर्ष की उम्र के तथा 1285 लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के थे। दो स्वास्थ्य कर्मियों तथा 3 फ्रंटलाइन वर्करों को भी टीके की दूसरी डोज लगी। सीएमओ डा. राकेश कुमार ने कहा कि टीकाकरण अभियान को और तेज करने की जरूरत है। लोगों को भी टीका लगवाने के लिए आगे होगा।