फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तीन दिवसीय बदलापुर महोत्सव का आगाज, एक दूजे के हुए 526 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। नगर के सल्तनत बहादुर इंटर काॅलेज परिसर में तीन दिवसीय बदलापुर महोत्सव का मंगलवार को आगाज हो गया। पहले दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 526 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार, सामाजिक रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ। समारोह में मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में वर जोड़ा जामा तथा बधुएं लाल साड़ी एवं गोटेदार लाल चुनरी धारण किए हुए सुसज्जित थीं। सभी वर-वधुओं को परिधान, उपहार सामग्री और विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के रसद खाद्य मंत्री एवं उर्जा राज्य मंत्री सतीश शर्मा, विधायक रमेश चन्द्र मिश्र, अयोध्या के महन्थ राजकुमार दास अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक बापू चिन्मयानंद महराज, गौरी गंज अमेठी के अभय चैतन्य फलाहारी मौनी महाराज, महन्थ राजूदास हनुमान गढ़ी, अनुरखा कुटी सुल्तानपुर राजाराम प्रपन्नाचार्य महाराज, गौरीशंकर मंदिर कूंहीकला दयाशंकर त्यागी, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल, विधायक रमेश सिंह, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, चेयरमैन सीमा सिंह, डीसीएफ के चेयरमैन धनंजय सिंह, मनोज सिंह आदि ने वर-वधू पर पुष्प वर्षा की। अयोध्या के महन्थ राजकुमार दास ने नवविवाहित वर-वधुओं का जीवन सीता-राम और राधा-कृष्ण की जोड़ी की तरह होने की कामना की। उधर, सल्तनत बहादुर इंटर काॅलेज में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लक्ष्य 501 जोड़ी शादी कराए जाने का था। इस बीच समाज कल्याण विभाग के प्रयास से समारोह में 25 जोड़ी शादियां अधिक हुईं। बदलापुर महोत्सव में खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा द्वारा क्षेत्र की 10 महिलाओं को गैस सिलिंडर व चूल्हा वितरित किया गया। राज्य मंत्री ने बिंद महमूदपुर, शारदा देवी अर्जुनपुर, आशा देवी तियरा, सुनीता बदल पट्टी, शान्ति देवी पराऊपट्टी, संगीता बहरीपुर, वंदना तुलसीपुर, मंशा देवी सिंगरामऊ, आंचल डड़ारी, किरन बहरीपुर को गैस सिलिंडर, रेग्यूलेटर व चूल्हा प्रदान किया। सल्तनत बहादुर इंटर काॅलेज में आयोजित महोत्सव के पहले दिन मौजूद वृंदावन मथुरा के संत श्री श्री तुलसी महाराज ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का क्रियान्वयन करना किसी यज्ञ कराने से कम नहीं है। विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने सामूहिक विवाह कराकर ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को मुंबई के जुहू में समुद्र आरती का आयोजन किया गया है। यहां के जो लोग मुंबई में रहते हैं वे निश्चित ही समुद्र आरती जैसे भव्य कार्यक्रम में जरूर शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें