फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पांच एकड़ में 36 करोड़ की लागत से बनेगा केंद्रीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। जौनपुर में पांच एकड़ जमीन पर 36 करोड़ रुपये की लागत से केंद्रीय विद्यालय बनवाया जाएगा। इसके लिए कोशिशें तेज हो गई हैं। सब कुछ ठीक रहा तो दो महीने के भीतर इसकी औपचारिक घोषणा भी हो जाएगी। केंद्रीय विद्यालय खुलने से यहां शिक्षा के क्षेत्र में एक और अच्छा काम होगा। निर्माण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर की परिधि में केंद्रीय विद्यालय बनाने का मानक है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में केंद्रीय विद्यालय बनाने के लिए मंत्रालय की तरफ से जून 2022 में चर्चा शुरू की गई थी। उसके बाद जमीन चिह्नांकन आदि की प्रक्रिया शुरू की गई तो राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में पर्याप्त जमीन मिली। इसके बाद राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रस्ताव पर केंद्रीय विद्यालय खोलने की अनुमति मिल गई। जमीन केंद्रीय विद्यालय के नाम हस्तांतरित करने का अनुरोध पत्र भी राज्यमंत्री की तरफ से मुख्यमंत्री को लिखा गया था। उसी आधार पर व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पांच एकड़ भूमि हस्तांतरित करने के लिए अनापत्ति जारी की। भूमि केंद्रीय विद्यालय के नाम पर स्थानांतरित भी कर दी गई है। केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के साथ ही ईएफसी (वित्त एवं व्यय समिति) की भी मंजूरी मिल गई है। प्रस्ताव कैबिनेट में चला गया है। कैबिनेट में मंजूरी के बाद केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण 36 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हो जाएगा। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव का कहना है कि केंद्रीय विद्यालय के डीपीआर के साथ ईएफसी भी हो चुकी है। निर्माण कार्य पर 36 करोड़ रुपये की लागत आएगी। कैबिनेट से मंजूरी मिलने का इंतजार है। उम्मीद है कि जल्दी ही मंजूरी मिल जाएगी। निर्माण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में होना है। करीब पांच एकड़ जमीन हस्तांतरित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें