फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाशों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर निवासी गैंगेस्टर में निरुद्ध तीन बदमाशों की संपत्ति कुर्क की गई है। डीएम के आदेश पर पहुंची सदर तहसील प्रशासन व लाइन बाजार थाने की पुलिस ने मुनादी कराई और तीनों की संपत्ति कुर्क कर ली। मियांपुर निवासी राकेश यादव और इसी मोहल्ला निवासी धीरेंद्र यादव व भाई कमलेश यादव के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

डीएम ने इनके विरुद्ध कुर्की का आदेश दिया था। इसके अनुपालन में तहसीलदार सदर ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में फोर्स मियांपुर पहुंची। वहां राकेश यादव का 14 लाख रुपये कीमत का चार पहिया वाहन और धीरेंद्र व कमलेश का 50 लाख की कीमत का दो मंजिला मकान कुर्क कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें