जौनपुर। कोविड -19 व लाक डाउन में प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 112 रोडवेज कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी कर्मचारियों को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
कोरोना के मद्देनजर 24 मार्च से लाकडाउन शुरू हो गया था। इसके बाद प्रवासी श्रमिकों का घर आने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रवासी श्रमिक सकुशल अपने घर पहुंच सके। इसके लिए सरकार ने भी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। वहीं ट्रेनों से उतरने के बाद श्रमिक अपने घर पहुंच सके। इसके लिए रोडवेज बसों को भी लगाया गया था। इस दौरान मई माह में जिले में ट्रेनों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जौनपुर रोडवेज डिपो की बसें लगाई गई थी। वहीं चालक, परिचालक व लिपिक सहित वर्कशाप के कुल 112 कर्मचारियों को लगाया गया था, जो कोरोना की परवाह किए बिना अपने काम को सकुशल अंजाम दिया। इन सभी कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया है। जिसे सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कर्मचारियों को देकर सम्मनित किया।